प्रधानमंत्री से उनके वादों का हिसाब चाहती है बिहार की जनता: उमेश सिंह कुशवाहा.. क्या है सियासी सरगर्मी ?

प्रधानमंत्री से उनके वादों का हिसाब चाहती है बिहार की जनता: उमेश सिंह कुशवाहा.. क्या है सियासी सरगर्मी ?
प्रधानमंत्री से उनके वादों का हिसाब चाहती है बिहार की जनता: उमेश सिंह कुशवाहा.. क्या है सियासी सरगर्मी ?

NBL PATNA : बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बिहार यात्रा पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी के बिहार आने से किसी को आपत्ति नहीं है। वो चाहें तो बिहार में अपना एक स्थायी कार्यालय खोल दें। लेकिन इतना अब तय है कि उनके बिहार भ्रमण का कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। बिहार में होने जा रही विपक्षी दलों की महाबैठक से घबराकर वे बिहार आ तो रहे हैं, लेकिन उन्हें हासिल कुछ भी नहीं होगा, क्योंकि उनका असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। 

 उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आ ही रहे हैं तो पिछले 9 सालों में बिहार की जनता से किए अपने वादों का लेखाजोखा भी साथ लेते आएं। बिहार की जनता प्रधानमंत्री जी से उनके वादों का हिसाब चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने वादों की झड़ी लगा रखी है, लेकिन इन 9 सालों में उन्होंने 9 वादे भी ठीक से पूरे किए हों तो बताएं। आखिर कल को वो किस हक़ से बिहार की जनता से वोट मांगेंगे? 

श्री कुशवाहा ने कहा कि इस बार बिहार की जनता प्रधानमंत्री के जुमलों पर भरोसा नहीं करेगी। बिहार समेत पूरे देश के लोग सचेत हो चुके हैं। केन्द्र सरकार के कुशासन के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता से देश की राजनीति का नया अध्याय शुरू हो चुका है।