- राजद अध्यक्ष लालू यादव के जन्मदिन पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दी बधाई और शुभकामनाएं
केश सहनी ने लालू यादव को सामाजिक न्याय का योद्धा, जन-जन के नेता, गरीबों की आवाज

पटना, 11 जून। राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के जन्मदिन पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने लालू यादव को सामाजिक न्याय का योद्धा, जन-जन के नेता, गरीबों की आवाज, सामाजिक न्याय के प्रतीक बताते हुए कहा कि वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष, उनका साहस और उनकी विचारधारा आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती है। उनके लिए राजनीति सिर्फ सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा रही है। उन्होंने गरीबों को अपने अधिकार के लिए लड़ना सिखाया।
उन्होंने बिहार की राजनीति को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि लालू यादव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें, जिससे हम सभी को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।
इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी लालू यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वे सामाजिक न्याय की बात करने वाले हम सभी के लिए आदर्श, गौरव और मार्गदर्शक हैं। उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। वे स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, यही कामना है।