मंदिर के साथ स्कूल और अस्पताल बनना भी आवश्यक : मुकेश सहनी

मंदिर के साथ स्कूल और अस्पताल बनना भी आवश्यक : मुकेश सहनी
मंदिर के साथ स्कूल और अस्पताल बनना भी आवश्यक : मुकेश सहनी

NBL PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर साफ लहजे में कहा कि जो देश में कानून है वह अच्छा है, इससे लोगों को परेशानी नहीं है। वैसे, अगर सरकार इसमें कुछ और सुधार करना चाहती है तो वह करना चाहिए, लेकिन इसके लिए सभी राजनीतिक दलों से विचार और जनता से राय भी लेनी चाहिए।

उन्होंने हालांकि  यह भी कहा कि सरकार भटक कर ऐसा काम कर  रही जो नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा कि देश में मंदिर के साथ स्कूल और अस्पताल बनना भी जरूरी है, जिससे गरीब बच्चो को शिक्षा मिल सके और किसी को इलाज के बिना मरना नहीं पड़े। 

उन्होंने समान शिक्षा के अधिकार की भी वकालत की।

इससे पहले 'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित  श्री सहनी  सोमवार को रोहतास के डेहरी-ऑन-सोन में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि वेदव्यास पूजन सह जयंती समारोह में सम्मिलित  हुए और पूजा-अर्चना की।

 उन्होंने समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चो की शिक्षा पर जोर देते हुए लोगों से कहा कि एक रोटी कम खाइए, लेकिन बच्चो को जरूर पढ़ाइए।

इसके बाद, पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बिना किसी के नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें जनता पर भरोसा नहीं है, संविधान पर भरोसा नहीं है, वे तोड़ - फोड़, इधर - उधर करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर उन्हें जवाब भी देगी। 

वीआईपी के किस गठबंधन में जाने के प्रश्न पर श्री सहनी ने कहा कि नवंबर, दिसंबर में निर्णय लिया जाएगा, किसके साथ जाना है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि जो भी देश, गरीबों , किसानों के हित में होगा वह फैसला लिया जाएगा।