राजनीतिक वंशवाद का सबसे बड़ा कुनबा है भाजपा - उमेश सिंह कुशवाहा..क्या है रणनीति ?

राजनीतिक वंशवाद का सबसे बड़ा कुनबा है भाजपा - उमेश सिंह कुशवाहा..क्या है रणनीति ?
राजनीतिक वंशवाद का सबसे बड़ा कुनबा है भाजपा - उमेश सिंह कुशवाहा..क्या है रणनीति ?

NBL PATNA :  बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के द्वारा राजनीतिक वंशवाद वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता अपने सियासी सहूलियत के अनुसार अधूरा तथ्य जनता के सामने रखते हैं। दूसरों पर परिवारवाद का आरोप मढ़ने से पहले सुशील मोदी जी को एक बार अपने दल में झांककर हकीकत से रूबरू होने की जरुरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल पूछा कि गृहमंत्री अमित शाह जी का पुत्र किस हैसियत से आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड का कर्ताधर्ता बना हुआ है? सिर्फ अपने पिता के रहमोकरम से जय शाह क्रिकेट बोर्ड को कंट्रोल कर रहा है, क्या यह परिवारवाद नहीं है?

     श्री कुशवाहा ने इशारों में चिराग पसवान पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन में कई ऐसे घटक दल हैं जो वंशवादी राजनीति की उपज हैं लेकिन सुशील मोदी जी को अपना परिवारवाद दिखाई नहीं देता है।

     प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के वंशवादी नेताओं की एक सूची जारी करते हुए सुशील कुमार मोदी से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अगर सच में सुशील मोदी जी परिवारवाद को भारतीय राजनीति का कोढ़ मानते हैं तो पहले अपने पार्टी के इन नेताओं को दल से निष्काषित करने की मांग करें।

◆ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भाजपा विधायक हैं।

◆ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पीके धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर भाजपा सांसद हैं।

◆ यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह भाजपा सांसद हैं।

◆ पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं।

◆ केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी भाजपा सांसद हैं।


◆ पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा भाजपा सांसद हैं।

◆ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भाजपा सांसद हैं।

◆ छत्तीसगढ़  के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह भाजपा सांसद थे।

◆ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा भाजपा के सांसद हैं

◆ पूर्व दिग्गज भाजपा नेता चर्ती लाल गोयल के बेटे विजय गोयल मोदी सरकार में मंत्री थे।

◆ दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन भाजपा सांसद है।

◆ पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे भाजपा की राष्ट्रीय सचिव है।

◆ भाजपा नेता वेदप्रकाश गोयल के बेटे पीयूष गोयल मोदी सरकार में मंत्री हैं।

◆ भाजपा नेता ठाकुर प्रसाद के बेटे रविशंकर प्रसाद भाजपा सांसद हैं।

◆ लालजी टंडन के बेटे गोपालजी टंडन योगी सरकार में मंत्री हैं।

◆ लखीराम अग्रवाल के बेट अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़  भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थें।