बिहार सरकार पर भड़के विजय सिंह ,बोले सारी व्यवस्था बेकार .. क्या है पूरा मामला ?

बिहार सरकार पर भड़के विजय सिंह ,बोले सारी व्यवस्था बेकार .. क्या है पूरा मामला ?
बिहार सरकार पर भड़के विजय सिंह ,बोले सारी व्यवस्था बेकार .. क्या है पूरा मामला ?

NBL PATNA : पिछले दिनों भीषण गर्मी से पटना के साथ-साथ पूरे प्रदेश में लोगों को काफी परेशानियां महसूस हुई। मानसून के आगमन के बाद पटना में लगातार दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है। इससे कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गई मानसून के पहले प्रशासन की तरफ से कई बैठकें एवं जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की गई। लेकिन सब तैयारियां बेकार साबित हो गई। यह कहना है नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का।

पहली बारिश में राजधानी पटना सहित सूबे के लगभग सभी जिलों में कुछ घंटे की बारिश में हुए जलजमाव को लिए नगर प्रशासन विभाग को जिम्मेदा ठहराते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नगर विकास विभाग  की लापरवाही के कारण कई जगह जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसका सारा कसूर नगर विकास विभाग यानी तेजस्वी यादव पर लगाया है।

विजय सिन्हा ने कहा कि जब वह विपक्ष में थे तो बड़ी बड़ी बातें कहते थे। आज खुद सरकार में हैं पटना की हालत ऐसी हो गई है कि पहली बारिश में पूरे शहर में जलजमाव हो गया है। मेरा सवाल तेजस्वी यादव से है कि क्यों समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई। आज जो स्थिति पटना की नजर आ रही है उसके लिए पूरी तरह से तेजस्वी यादव जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग में मिशन 16 चला रहे थे और नगर विकास में सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग का अवैध धंधा चल रहा है, जितने सफाई करनी है। उसके टेंडर का घोटाला में अभी लंबित है, उस प्राइवेट एजेंसी से वसूली का धंधा चल रहा है।

इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कि  कहा कि सरकार में अगर एक ही मंत्री पांच पांच विभाग संभालेंगे तो काम ऐसा होगा ही, उन्होंने सीधा मुख्यमंत्री से इसका जवाब मांगा है और कहा है कि "पटना को कब तक ऐसे डूबा कर रखेंगे? कब तक अफसरों कमीशन खोरी के धंधे में लगा कर रखेंगे ?इसका जवाब दें