बिहार सहित पुरे देश में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है भाजपा - उमेश सिंह कुशवाहा..क्या है रणनीति ?

बिहार सहित पुरे देश में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है भाजपा - उमेश सिंह कुशवाहा..क्या है रणनीति ?
बिहार सहित पुरे देश में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है भाजपा - उमेश सिंह कुशवाहा..क्या है रणनीति ?

NBL PATNA :बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के गिरते स्तर का ये प्रमाण है कि अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी ये लोग अब घटिया राजनीति कर रहे हैं। पहले तो भाजपा के नेताओं ने विजय सिंह के मौत से संबंधित झूठा प्रचार कर बिहार की जनता को भ्रमित करने का भरपूर प्रयास किया था मगर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इनके झूठ का पर्दाफाश हो गया। अब ये लोग राजनीतिक सहानुभूति बटोरने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सवाल पूछा कि किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में 700 से अधिक अन्नदाताओं मौत हो गई थी तब भाजपा के लोग मौन क्यों थे? मणिपुर के अंदर 150 से अधिक लोगों की सरकार प्रायोजित हिंसा में जान चली गई और महिलाओं के साथ बर्बरता की गई, उनके लिए भाजपा द्वारा अभी तक कोई हस्ताक्षर अभियान क्यों नहीं चलाया गया? दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के विरोध में सड़क पर बैठी महिलाओं पर सरेआम लाठियां चलाई गई थी तब मगर भाजपा के किसी नेता ने इस पर अपनी आपत्ति नहीं जताई थी और आज यही लोग पटना के लाठीचार्ज को तानाशाही की संज्ञा दे रहे हैं, ये बेहद आश्चर्यजनक है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि असल में भाजपा नेताओं की अंतरात्मा उनकी राजनीतिक सुविधा अनुसार जागती और सोती है। विपक्षी पार्टियों की मोर्चाबंदी देखकर राजनीतिक रूप से भयभीत हो चुकी भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावे अब दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। बिहार सहित पुरे देश के अन्दर भाजपा अपनी विश्वसनीयता को खो चुकी है। जनता का भरोसा भाजपा से पुरी तरह उठ चुका है, इसलिए ये लोग हताश और निराश हैं। घबराई हुई भाजपा के तमाम शीर्ष नेतागण झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर प्रदेश की जनता को अपने बहकावे में लाना चाहते हैं मगर यह कोशिश सफल नहीं होगी। बिहार की जनता 2024 में इनको मुहतोड़ जवाब देने वाली है।