बिनोद सहनी उर्फ बंपर बने बिरौल नगर पंचायत अध्यक्ष----पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दी बधाई, वीआईपी के दरभंगा जिलाध्यक्ष है विनोद सहनी.......क्या है रणनीति ?

NBL DESK दरभंगा :  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को बिरौल नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर विजय हुये विनोद साहनी उर्फ बंपर को बधाई दी है। विनोद ने अंसारुल हक 385 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। विनोद को जहां 1685 मत प्राप्त हुआ, वही उनके प्रतिद्वंद्वी को 1305 मत मिला। 
उन्होंने कहा है कि नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बिरौल नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव कार्य करेगा।

गौरतलब है कि नगर पंचायत से पहले अफजला पंचायत के मुखिया पद पर विनोद साहनी उर्फ बंपर ने दो बार एवं उसकी पत्नी रेणु देवी एक बार जीत कर समाज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बिरौल नगर पंचायत के गठन होने के बाद उनकी जीत पर विकासशील इंसान पार्टी में खुशी की लहर है। वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश साहनी, बैजनाथ साहनी एवं एनपीएस के जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति सहित कई ने बधाई दिया है