कृष्णा सिंह कल्लू को लोकसभा चुनाव को देखते हुए खगड़िया लोकसभा मे बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेवारी...

कृष्णा सिंह कल्लू को लोकसभा चुनाव को देखते हुए खगड़िया लोकसभा मे बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेवारी...

पटना : लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह कल्लू को भाजपा के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा कि खगड़िया लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी से पालन करेंगे। क्षेत्र के हर एक मतदाता तक पार्टी का प्रचार प्रसार होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा दिए गए हर लाभ को जनता से अवगत कराकर एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा जी को भारी बहुमत से विजय बनाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जायेगा।

एक पार्टी की सिपाही के तौर पर पूरी ईमानदारी एवं मेहनत के साथ चुनाव को सफल बनाने का कार्य करेंगे। कृष्णा सिंह को प्रभारी बनाए जाने पर बिहार प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को आभार प्रकट किया।