राममय हुआ भोजपुर जिला, ऐतिहासिक रमना मैदान में होगा भव्य सम्मान समारोह...

राममय हुआ भोजपुर जिला, ऐतिहासिक रमना मैदान में होगा भव्य सम्मान समारोह...

आरा : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर आरा के ऐतिहासिक रमना मैदान पूरी तरह से सज सवरकर तैयार हो चुका है। पूरा भोजपुर जिला राम मय हो गया है। पूरे आरा शहर को भगवा झंडा से पाट दिया गया है। सबसे पहले भगवान श्री राम की विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद नगर भ्रमण कराया जाएगा। तत्पश्चात नवाह पाठ की पूर्णाहुति के साथ भव्य कार सेवक सह मीडिया सम्मान समारोह और विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। 

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आरा के सांसद राजकुमार सिंह करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर रमना मैदान में अंतिम रूप से इस कार्यक्रम की समीक्षा की गई। तैयारी पूर्ण होने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने संतोष जताया।

आयोजन के मुख्य संरक्षक डॉक्टर पी सिंह ने बताया कि यह हमारे और तमाम लोगों के जीवन का ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम काल होगा। क्योंकि हम इस रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। आरा के रमना मैदान में भी एक नया इतिहास इस दिन बनेगा। क्योंकि इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। हमारे समिति के लोग दिन रात इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे। हीं इस कार्यक्रम की सहसंयोजक संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि 9 दिवसीय इस अनुष्ठान के बाद ऐतिहासिक रमना मैदान में विशाल रामलाल प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आयोजन किया जायेगा।

वहीं कार्यक्रम के भंडारा प्रमुख गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो रहे हैं। इस खुशी में आरा में भी विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। सभी जिलेवासी रमना मैदान पहुंचकर ऐतिहासिक पल के गवाह बने। क्योंकि 500 वर्षों की तपस्या के बाद यह शुभ दिन आया है। कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि हर लोग बहुत ही सौभाग्यशाली है कि उनको इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का मौका मिल रहा है। रमना मैदान में कार सेवा में जाकर सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित करने का जो काम आयोजन समिति के द्वारा किया जा रहा है। वह अपने आप में काफी अद्भुत और अनुकरणीय है।

इस कार्यक्रम में मशहूर डमरू वादन से लेकर भव्य गंगा आरती के तर्ज पर आरती के साथ बहुत ही सुंदर ढंग से दिवाली उस रात मनाई जाएगी। जिसके लिए आयोजन समिति के सदस्य दिन रात लगे हुए हैं। कार्यक्रम के संयोजक शंभू चौरसिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में कर सेवा में गए हुए लोग और उनके परिवार को सम्मानित करके हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं। वही उन्होंने बताया कि भंडारे में 25000 से ज्यादा लोगों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

वही कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सुबह में सबसे पहले भगवान प्रभु श्री राम की आरती और पूजन के बाद नगर में भव्य झांकी निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद भगवान श्री राम रमना मैदान में विराजमान होंगे। नवाह पाठ की पूर्णाहुति के बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत होगी। उसके बाद विशाल सम्मान समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भीड़भाड़ को देखते हुए सभी लोगों से यह अपील है कि लोग समय से आकर अपना स्थान ग्रहण कर ले। ताकि आप इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सके।

उपस्थित लोगों में मुख्य संरक्षक डॉक्टर पी सिंह डॉ कुमार जितेंद्र लक्ष्मी नारायण राय आदित्य विजय जैन डॉ अर्चना सिंह मनोज सिंह आलोक अंजन गुड्डू सिंह भगवान हरेंद्र चंद्रवंशी मेजर राणा प्रताप सिंह पंकज प्रभाकर विनोद सिंह सनी पांडे सुनील सिंह डी राजन जीतन सिंह मनीष कुमार मुखिया संघ जिला अध्यक्ष मंटू सिंह विजय भारती सतीश सिंह राकेश कुमार धनु संतोष कुमार नवीन प्रकाश हरिओम सिंह बादल जलन राजनंदन संजीव प्रजापति प्रेम सिंघानिया शशि शेखर सिंह स्वराज सिंह कमल किशोर सिंह सुमित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।