NDA की बैठक में शामिल होंगे पूर्व CM मांझी और संतोष सुमन, प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने दी जानकारी ?

NDA की बैठक में शामिल होंगे पूर्व CM मांझी और संतोष सुमन, प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने दी जानकारी ?
NDA की बैठक में शामिल होंगे पूर्व CM मांझी और संतोष सुमन, प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने दी जानकारी ?

NBL PATNA :आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की अगुवाई में 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर भी सम्मिलित होगी। पार्टी की ओर से हम संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सुमन जी शिरकत करेंगे।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपानीत एनडीए गठबंधन की बड़ी बैठक दिल्ली में होने वाली है। इसमें देशभर में भाजपा के सभी सहयोगी दल शामिल होंगे। इस बैठक के लिए हम(से.) को भी निमंत्रण भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि बिहार में एनडीए को मजबूती देने के लिए पार्टी संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी और श्री संतोष कुमार सुमन जी इस बैठक में शामिल होंगे। रजनीश कुमार ने कहा कि बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने श्री मांझी जी को एनडीए में शामिल होने का अनुरोध किया था जिसके बाद हम(से.) ने बिना किसी शर्त के इसे बिहारहित में स्वीकार किया।

रजनीश कुमार ने कहा कि एनडीए में शामिल होने के लिए श्री जीतन राम मांझी जी और श्री संतोष कुमार सुमन जी 17 जुलाई को दिल्ली पहुंच जाएंगे जहां पार्टी की दिल्ली इकाई की ओर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। हम कार्यकर्ताओं में एनडीए की बैठक को लेकर भारी उत्साह है।