मौसम का मिजाज बदला -पटना के तापमान में हुई गिरावट ,6 जिलों के लिए अलर्ट जारी .. जानिए किस जिले में कितना गर्मी ?

NBL PATNA : बिहार में अभी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंगलवार (6 जून) को भी प्रदेश के छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में वर्षा की संभावना नहीं बन रही है. हालांकि कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है. राजधानी पटना में 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हुई है. गया औरंगाबाद जैसे गर्म इलाकों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है.https://youtu.be/Cow0cafo4-8

आज जिन छह जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उसमें से तीन जिलों (अररिया, सुपौल और खगड़िया) में भीषण उष्ण लहर, उमस गर्मी और लू की संभावना है. बाकी तीन जिलों (शेखपुरा, भागलपुर और बांका) में मध्यम उष्ण लहर, भीषण गर्मी और लू की संभावना जताई गई है.https://youtu.be/Cow0cafo4-8

इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में तापमान सामान्य या थोड़ा बहुत अधिक रह सकता है. आज भी राज्य के लगभग 20 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. इसके प्रभाव से राज्य के तापमान में हल्की गिरावट रहेगी और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव का हनुमान नहीं है.