आरा : हथियारबंद अपराधियों ने दवा दुकानदार को मारी गोली...

आरा : हथियारबंद अपराधियों ने दवा दुकानदार को मारी गोली...

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया एवं पियनिया गांव के बीच सोमवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक मेडिकल संचालक को गोली मार दी। जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव निवासी बबन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू सिंह है। वे पियनिया बाजार पर मेडिकल दुकान चलाते हैं। जख्मी संचालक को गोली बाएं हाथ केहुनी पर लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

पिंटू सिंह ने बताया कि वह अपना मेडिकल हॉल बंद कर दवा लेने के लिए आरा शहर स्थित महादेवा आए थे। दवा लेने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उसी बीच देवरिया एवं पियनिया गांव के बीच दो बाइक पर चार हथियारबंद अपराधी ने बाइक रोकने के लिए कहा। जब उसने बाइक नहीं रोकी तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उसे बाएं हाथ केहुनी पर गोली लग गई। गोली लगते ही वह बाइक से सड़क पर गिर पड़ा।

उसके बाद उन्होंने फोन कर इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि उक्त अपराधियों ने मेडिकल संचालक को गोली क्यों मारी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सकता है।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, लेकिन वहां पर कोई भी साक्ष्य उपलब्ध नहीं पाया गया। घटना के ठोंस कारण का पता लगाया जा रहा है। स्वजनों का आपसी बयान भी विरोधास्पद है। जल्द ही घटना की सच्चाई पता कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।