आरा : बालूघाट पर बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली...

आरा : बालूघाट पर बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली...

आरा : सहार थाना क्षेत्र के करवासीन गांव स्थित बालू घाट पर मंगलवार को हथियारबंद बदमाशो ने एक किसान को दो गोली मार दी। जख्मी व्यक्ति सहार थाना क्षेत्र के अबगिल्ला गांव निवासी स्व. मंगर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह हैं। एक गोली दाहिने हाथ में बांह पर लगी है जो आरपार हो गई है। जबकि दूसरी गोली पेट के बीचों बीच लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

वहीं मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह करवासीन गांव स्थित बालू घाट पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान उक्त व्यक्ति वहां आया और उन्हें दो गोली मार दी। और दो बार फायरिंग किया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने उक्त व्यक्ति से किसी भी विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि बताया कि साजिश की तहत गोली मारी गई। रास्ते को लेकर विवाद हुआ था।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला कि मोहन यादव नामक एक व्यक्ति को पेट में गोली लगी है। आगे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घाट पर ही पूजा पाठ हो रहा था। उसी में दो भाई जिनका रास्ता घाट पर जाता है। आपस में कुछ बहस कर रहे थे।

उसी के क्रम में छीना झपटी में गोली चल जाने से मोहन यादव को पेट में गोली लग गई। घायल व्यक्ति का आरा में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस प्रकरण में सभी व्यक्तियों का नाम ज्ञात है। घाट पर सभी लोगों का सत्यापन करते हुए जिस व्यक्ति के हाथ से गोली चली है उसकी गिरफ्तारी हेतु प्राथमीकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।