विपक्ष को हिम्मत है तो इंडिया माता की जय बोलकर दिखाए --सुशील मोदी .. क्या है रणनीति ?

विपक्ष को हिम्मत है तो इंडिया माता की जय बोलकर दिखाए --सुशील मोदी .. क्या है रणनीति ?
विपक्ष को हिम्मत है तो इंडिया माता की जय बोलकर दिखाए --सुशील मोदी .. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA: देश के नाम को लेकर विवाद बढ़ते जा रहा है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर देश के नाम को बदलने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि देश का नाम भारत और इंडिया दोनों है। अगर उन्हें इंडिया शब्द का इस्तेमाल करना है तो वह करे। वहीं देश के नाम को लेकर हुई खिचा- तानी के बीच भाजपा सांसद और पूर्व उप  मुख्यमंत्री सुशील मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशील मोदी ने भारत और इंडिया के लिए हो रहे विवाद को बेमतलब का विवाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष को अगर इंडिया बोलना है तो बोले उनको किसने रोका है।