आरा : गर्लफ्रेंड के साथ रात में इश्क फरमा रहा था बॉयफ्रेंड, लड़की के घरवालों ने काटा प्राइवेट पार्ट...

आरा : गर्लफ्रेंड के साथ रात में इश्क फरमा रहा था बॉयफ्रेंड, लड़की के घरवालों ने काटा प्राइवेट पार्ट...

आरा : रात के अंधेरे में प्रेमिका के साथ इश्क फरमाना एक युवक को महंगा पड़ गया। लड़की के परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरा में एक युवक रात के सन्नाटे में अपनी प्रेमिका के साथ तारे गिन रहा था। इसी दौरान प्रेमिका के घर वालों की दोनों पर नजर पड़ गई। फिर प्रेमिका के घरवालों ने आपा खो दिया। लड़की के घरवालों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की। पिटाई से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसे वहीं तड़पता छोड़ दिया।

युवक दर्द से कराहता रहा लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। इसके बाद युवक ने किसी तरह अपनी मां को फोन किया। अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया।सूचना मिलने के बाद युवक की मां दूसरे परिजन के साथ मौके पर पहुंची। युवक अपनी मां और दूसरे परिजन के साथ अपने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से साफ मना कर दिया।

इस दौरान जख्मी अवस्था में युवक काफी देर तक तड़पता रहा। वो अस्पताल दर अस्पताल भटकता रहा लेकिन किसी ने उसे भर्ती नहीं किया। युवक सरकारी अस्पताल में भी पहुंचा, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी।

उसे इलाज के लिए पीएमसीएच जाने के लिए कहा गया। बाद में काफी देर के बाद इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया। पीड़ित युवक बिहटा के विशंभरपुर गांव का रहने वाला है। हालांकि, इस संदर्भ में पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।