आरा : शादी में गया था पूरा परिवार, घर से लाखों की संपत्ति के साथ CCTV की DVR भी ले उड़े चोर...

आरा : शादी में गया था पूरा परिवार, घर से लाखों की संपत्ति के साथ CCTV की DVR भी ले उड़े चोर...

आरा : भोजपुर जिले में नगर थाना क्षेत्र के रामबाग न्यू धरहरा स्थित एक घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर आराम से फरार हो गए। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ उखाड़ कर ले चलते बने। 

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि न्यू रामबाग के रहने वाले अभिषेक कुमार रंजन पिता सतेंद्र सिंह जिनका जहूरआईटीआई कॉलेज के उत्तर वाली गली में घर है। वे लोग एक फरवरी को अपने रिश्तेदार के घर शादी में पूरे परिवार के साथ गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। उसी रात खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे हुए दो गोदरेज एवं अलमीरा को तोड़ कर लाखो रुपयों के सोने का गहना चोरी कर लिया।

बताया जाता है की चोरी गए गहनों में चार सोने का चैन, एक सोने का ब्रेसलेट, 5 सोने की अंगूठी एवं अन्य छोटे गहने है। जिनकी कीमत लगभग सात लाख रूपये बताई जाती है। साथ ही चोरों ने घर में रखें ₹28000 नगद भी अपने साथ लेकर चलते बने। दूसरे दिन जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा हुआ पाया। तब इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। चोरी करने वाले चोर इतना चालाक निकले कि वह अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तक लेकर चलते बने।

घटना को लेकर गृह स्वामी अभिषेक कुमार रंजन ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि न्यू रामबाग मोहल्ले में एक घर में चोरी की वारदात की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।