चिराग पासवान के विधायकों ने किया हंगामा, रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहने पर विरोध !

बजट सत्र के दौरान लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने ‘बेचारा’ टिप्पणी पर प्रदर्शन किया, राजद से माफी की मांग की।

चिराग पासवान के विधायकों ने किया हंगामा, रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहने पर विरोध !
रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहने पर लोजपा विधायकों का हंगामा बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और इसके 11वें दिन लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहे जाने पर जमकर हंगामा किया। विधायक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे, जिन पर लिखा था: “राजद की पहचान, दलितों का अपमान” “देश के दूसरे अंबेडकर का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” लोजपा का प्रदर्शन और मांग: विधायकों ने सदन में नारे लगाए और राजद से माफी की मांग की। उनका कहना था कि इस तरह की टिप्पणियां रामविलास पासवान की छवि को धूमिल करती हैं और दलितों की भावनाओं के खिलाफ हैं। राजद का रिएक्शन: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि यह मुद्दा सिर्फ राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए उठाया जा रहा है। वहीं, राजद विधायक सर्वजीत ने कहा कि रामविलास पासवान दलितों के आदर्श नेता थे और उन्होंने विधानसभा परिसर में उनकी मूर्ति लगाने की मांग की थी। मामले की पृष्ठभूमि: राजू तिवारी ने सोमवार को सदन में कहा था कि रामविलास पासवान हमारे भावनाओं से जुड़े हुए नेता थे, जिनकी 50 साल की राजनीतिक सेवा और योगदान अद्वितीय है। उनके अपमानजनक बयान के बाद लोजपा विधायकों ने लगातार प्रदर्शन किया।