बिहार में 468 करोड़ निवेश पर हस्ताक्षर, IIT पटना में हाईटेक रिसर्च पार्क की नींव 250 करोड़ से !

बिहार ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 468 करोड़ का निवेश किया, IIT पटना में 250 करोड़ की लागत से रिसर्च पार्क और AI सेंटर की स्थापना होगी।

बिहार में 468 करोड़ निवेश  पर हस्ताक्षर, IIT पटना  में हाईटेक रिसर्च पार्क की  नींव 250 करोड़ से !
AI समिट में बड़ा निवेश: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े एआई इवेंट में बिहार सरकार ने 468 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दिलाई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया। IIT पटना में इनोवेशन हब: इस निवेश के तहत IIT पटना में 250 करोड़ रुपये से हाईटेक रिसर्च पार्क बनाया जाएगा। इसके साथ ही 60 करोड़ रुपये से बिहार एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना होगी। इस सेंटर में टाइगर एनालिटिक्स जैसी बड़ी कंपनियां IIT पटना के साथ मिलकर काम करेंगी। रोज़गार और स्किल ट्रेनिंग: सरकार का लक्ष्य है कि इस निवेश से 10,000 से अधिक डायरेक्ट नौकरियां सृजित हों और 50,000 युवाओं को ऐसी स्किल ट्रेनिंग मिले जिससे वे किसी भी बड़ी टेक कंपनी में काम करने के लिए तैयार हों। राज्य की नई सेमीकंडक्टर और GCC नीतियों की वजह से रेड साइबर और CIIPL जैसी कंपनियां बिहार में निवेश कर रही हैं। बिहार का ग्लोबल मंच पर पवेलियन: समिट में बिहार का एक विशेष पवेलियन बनाया गया, जहां 135 देशों के प्रतिनिधि राज्य की प्रगति देख रहे हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के अनुसार यह निवेश बिहार की अर्थव्यवस्था को बदलने वाला है। अब बिहार के युवा अपने राज्य में ही विश्वस्तरीय नौकरी और अवसर पा सकेंगे, बेंगलुरु या हैदराबाद जाने की आवश्यकता नहीं।