आरा : अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली, मौत...

आरा : अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली, मौत...

आरा : गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार का है। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव निवासी स्व. भुवनेश्वर लाल के 47 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार लाल उर्फ शमसेर जंग के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव कि कुछ लोगों से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की रात जब वह खरौनी बाजार में थे, तभी हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे उनके गले में गोली लग गई। जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

सूचना मिलने पर परिजन घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना बिहिया थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों से इनका पूर्व से जमीन का विवाद चला आ रहा है । उसी विवाद को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।