आरा : गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने मारी गोली, मौत...

आरा : गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने मारी गोली, मौत...

आरा : कोइलवर थाना क्षेत्र के दुर्जनचक गांव में शनिवार की देर रात एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की सोए हालत में गोली मार हत्या कर दी गई। मृतक (70वर्षीय) साधु राय दुर्जनचक गांव स्व.रामगृह राय के पुत्र थे। वे पूर्व में ओडिशा स्थित एक पेपर मिल में काम करते थे। सीने के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया है। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है।

रविवार की सुबह10बजे घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की हर एंगल से छानबीन की। घटनास्थल से गोली का खोखा मिला है। पुलिस परिजनो से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि दुर्जनचक गांव निवासी साधु राय रोज की तरह शनिवार की रात खाना खाकर अपने दालान में अकेले सोए हुए थे कि उसी दौरान हथियार बंद तत्वों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस दौरान किसी को कोई भनक नहीं लगी।

रविवार की सुबह आठ बजे परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद स्वजनों ने कोईलवर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंच गए।

घर से एक सौ फीट दूर दलान पर सोए थे। सुबह आठ बजे जब स्वजन आए तो देखा कि उन्हें गोली लगी है। गोली सीने के आर पार हो गई है। पुलिस ने गोली का खोखा बरामद किया है। हत्या को लेकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।