आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्र बाबू नायडू को सीआईडी ने किया गिरफ्तार .. जानिए पूरा मामला ?

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्र बाबू नायडू को सीआईडी ने किया गिरफ्तार .. जानिए पूरा मामला ?
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्र बाबू नायडू को सीआईडी ने किया गिरफ्तार .. जानिए पूरा मामला ?

NBL PATNA : खबर आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्र बाबू नायडू से जुड़ी है। जिन्हें आज तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नंद्याल से गिरफ्तार किया गया है। चंद्रबाबू नायडू को 350 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले (Skill development scam) में एपी सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि आपराधिक जांच विभाग (CID) ने चंद्रबाबू नायडू के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मामले में एफआईआर 2021 में दर्ज की गई थी। चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तारी वारंट दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50 (1) (2) के तहत जारी किया गया था।

ईडी की पूछताछ में घोटाला साबित हुआ है। 241 करोड़ का फंड शेल कंपनियों में भेजा गया था। इस मामले में पहले भी 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।