मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह का बिहार के निर्माण में अहम भूमिका--छोटू सिंह .. पूरी जानकारी ?

मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह का बिहार के निर्माण में अहम भूमिका--छोटू सिंह .. पूरी जानकारी ?
मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह का बिहार के निर्माण में अहम भूमिका--छोटू सिंह .. पूरी जानकारी ?

NBL PATNA :  बिहार विभूति के नाम से लोकप्रिय डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर आज बिहार सरकार द्वारा राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। बिहार विधानमंडल में आयोजित हुए कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया।

 मौके पर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, नागरिक परिषद के पूर्व सदस्य छोटू सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान छोटू सिंह ने कहा कि 'आजादी के पहले और आजादी के बाद अनुग्रह नारायण सिन्हा और बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह का बिहार के निर्माण में अहम भूमिका रही है। अनुग्रह नारायण सिन्हा बिहार के पहले वित्त मंत्री बनाए गए। इनको बिहार विभूति कहा गया, वैसे लोग इन्हें बाबू साहेब भी कहते थे