आरके सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी जी का पटना हवाई अड्डे पर किया स्वागत...

आरके सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी जी का पटना हवाई अड्डे पर किया स्वागत...

पटना : आज पटना हवाई अड्डे पर भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत किया। ईस मौके पर श्री सिन्हा ने मोटे अनाजों पर किये जा रहे कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया जिसपर प्रधानमंत्री मोदी ने आर के सिन्हा द्वारा मोटे अनाज पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

वहीं भाजपा नेता आर के सिन्हा ने तेजस्वी पर बड़ा हमला किया और कहा कि यह तो क्षमता की बात है। प्रधानमंत्री ने 350 रैलियां की और बाकि लोगों में क्षमता नहीं है तो नहीं कर पा रहे हैं। जिसे जनता के बीच जाना अच्छा लगता है वही जायेगा न।

वहीं तेजस्वी के बयान भाजपा हो जाएगी 9-2-11 पर आर के सिन्हा ने कहा कि अब तो बस चार दिन बचा है। कौन कहां जायेगा साफ हो जायेगा। वहीं विपक्षी पार्टियों के द्वारा भाजपा को 200 से कम सीटें जीतने के सवाल पर आर के सिन्हा ने कहा कि किसी के कहने से क्या होता है। यह तो जनता को जो कहना है कहेगी। जनता का कहना चार जून को साफ हो जायेगा।