राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा से जुड़ कर राष्ट्र को मजबूत करें : मंत्री हरि सहनी

राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा से जुड़ कर राष्ट्र को मजबूत करें : मंत्री हरि सहनी

पटना : दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में भाजपा के पितृ पुरुष, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन पवन कुमार यादव के आवास पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री का गरिमामयी उपस्थिति रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा के सदस्यता अभियान को और अधिक गति देना था। मंत्री ने यादव समाज के कई लोगों को भाजपा से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की।

मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को भाजपा की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराते हुए, उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियां और विकासशील सोच ही देश को आत्मनिर्भर बना सकती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस संगठन पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं और भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएं, ताकि राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में हम सभी अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजीव गुप्ता जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रामाज्ञा पांडेय जी, श्री अनिल साहनी जी, श्री श्याम यादव जी, श्री गोपाल महतो जी, श्री सागर सहनी जी, श्री बैजनाथ सहनी जी व अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। राजेश कुमार ने मंच संचालन किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा में नए सदस्यों को भगवा अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। भाजपा के साथ जुड़ने वाले प्रमुख सदस्य थे:

श्री हुकुमदेव प्रसाद यादव जी, श्री मोहन सिंह जी, श्री शशि भूषण कुमार जी, श्री राजेश कुमार जी, श्री वसंत कुमार जी, श्री पवन यादव जी, श्री बद्रीनाथ यादव जी, श्री अरुण कुमार जी, श्री संजय कुमार महतो जी, श्री ब्रह्मदेव जी, श्री सत्तू यादव जी, श्री रामदेव यादव जी, श्री सुमन कुमार जी, श्री रोहित कुमार जी, श्री नरेश यादव जी, श्री कृष्ण देव यादव जी, श्री कैलाश पासवान जी, श्री अमरजीत कुमार जी, श्री बैद्यनाथ सहनी जी, श्री राजू सहमी जी, श्री गोपाल पासवान जी, श्री राजकुमार यादव जी व अन्य सैकड़ों लोगों ने मोबाइल से भाजपा द्वारा दिये गए सदस्यता नंबर पर मिस कॉल कर एवं नमो ऐप पर पूरा डिटेल डालकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा सदस्यता ग्रहण करने पर सभी को डिजिटल भाजपा सदस्यता कार्ड भी दिया गया। इस आयोजन ने भाजपा के सदस्यता अभियान को नई दिशा और गति दी है, जिससे पार्टी और भी मजबूत होगी।