आरा : टोल प्लाजा पर स्थानीय चार पहिया वाहनों के लिए 330 रुपए में पूरे माह के लिए बनेगा पास...

आरा : टोल प्लाजा पर स्थानीय चार पहिया वाहनों के लिए 330 रुपए में पूरे माह के लिए बनेगा पास...

आरा : जिले के कुल्हड़िया में गुरुवार से एनएच-922 टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। कोईलवर- आरा- बक्सर नेशनल हाईवे-922 पर 20 अप्रैल को टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। कोईलवर प्रखंड के कुल्हड़िया के पास बने टोल प्लाजा पर उक्त हाइवे पर सफर करने वाली चार पहिया वाहनों का टोल लगेगा। टोल प्लाजा पर कार्यरत एजेंसी सहाकार ग्लोबल लिमिटेड के एजीएम ब्रजेश ठाकुर ने बताया कि बीस किलोमीटर तक क्षेत्र के वाहनों का आरसी, आधार या अन्य पहचान पत्र देख महीने का 330 रुपये का पास निर्गत किया जाएगा।

जो प्रत्येक महीने के कैलेंडर तिथि से जोड़ा जाएगा, जैसे कोई 20 अप्रैल को पास निर्गत करवाते है उन्हें महीने के अंतिम दिन 30 अप्रैल को पुनः पास लेना होगा। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों पर फॉस्ट टैग की सुविधा नहीं होने पर वैसे वाहनों को दो गुना राशि देना होगा। टोल से गुजरने वाले हल्के, भारी वाहन के अलग अलग राशि तय है, वही जिले के व्यवसायिक वाहनों का फास्ट टैंग लगे होने पर रियायत मिलेगी।

दस लेन बनाये गए है टोल प्लाजा पर...

हल्के वाहन जैसे कार, जीप, वैन को चौबीस घंटे में एक फेरा लगाने पर डेढ़ सौ देना होगा। ऑटो, बाइक व ट्रैक्टर (बिना बालू लोड) का कोई टोल नहीं देना होगा। टोल प्लाजा पर दस लेन बनाये गए है। जिनमें पांच अप व पांच डाउन लेन है। जिनमें दोनों तरफ सबसे बाएं वैसे वाहन जिनके पास फास्ट टैग नहीं है उनके जाने के लिए बनाया गया है, लेकिन उनसे दोगुना राशि वसूला जाएगा। टोल प्लाजा पर शौचालय, यूरिनल की भी व्यवस्था होगी। जिसका उद्घाटन आज गुरुवार को होगा।