इतनी बड़ी लापरवाही की जिम्मेदारी तय होय भारत के रेलमंत्री तत्काल दें इस्तीफा: उमेश सिंह कुशवाहा

इतनी बड़ी लापरवाही की जिम्मेदारी तय होय भारत के रेलमंत्री तत्काल दें इस्तीफा: उमेश सिंह कुशवाहा
इतनी बड़ी लापरवाही की जिम्मेदारी तय होय भारत के रेलमंत्री तत्काल दें इस्तीफा: उमेश सिंह कुशवाहा

 बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने उड़ीसा की रेल दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस ह्रदयविदारक घटना से मैं निरूशब्द हूँ और समस्त देशवासियों के साथ मेरी भी सभी मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपना सब कुछ खो दिया। ईश्वर से मैं प्रार्थना करता हूँ कि उन परिवारों को इस असह्य दुख को सहने की शक्ति दे और इस घटना में घायल सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।


उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इतनी बड़ी चूक और लापरवाही की जवाबदेही निश्चित ही तय होनी चाहिए। सरकार लाख मुआवजा दे ले, लेकिन क्या उससे किसी परिवार का खोया सदस्य दुबारा लौटकर आ जाएगा? उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए गोदी मीडिया पर लगातार मुआवजे की खबर चलाना और भी शर्मनाक है। हमारी मांग है कि देश के रेलमंत्री नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो। जांचोपरान्त दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कुशवाहा ने आगे कहा कि 1956 में तमिलनाडु के अरियालपुर में हुए रेल हादसे के बाद तत्कालीन रेलमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह 1999 में असम के गैसल में हुई रेल दुर्घटना के बाद तत्कालीन रेलमंत्री  नीतीश कुमार ने अपना पद त्याग दिया था। लेकिन नैतिकता के ऐसे उच्चतम उदाहरण की उम्मीद केन्द्र की मौजूदा सरकार से करना बेकार है। यह सरकार न केवल हर मोर्चे पर नाकाम है, बल्कि संवेदनशून्य भी है