तेजस्वी ने बिहार को बताया भाजपा के लिए खतरा ,कहा इतिहास को गढ़ने का हो रहा प्रयास ..

तेजस्वी ने बिहार को बताया भाजपा के लिए खतरा ,कहा इतिहास को गढ़ने का हो रहा प्रयास ..

NBL News Desk :बिहार के राजद कार्यालय मे बुधवार को तीन दिवसीय अंबेडकर परिचर्चा समाप्त हुई जिसमे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार से खतरा है। इसलिए बिहार को टारगेट किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तमिलनाडु के सवाल पर झूठी खबरें चलायी गईं। फिर बिहारशरीफ और सासाराम में सांप्रदायिक उन्माद और हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया। भाजपा नेताओं की ओर से झूठ का प्रचार किया जा रहा है। यहां तक कि सारी केंद्रीय एजेंसियों पर कब्जा कर लिया गया है।



उन्होंने कहा कि समाचार भी उनके हिसाब से लोगों को परोसा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर हमलोगों ने भाजपा को सफल नहीं होने दिया। अभी लड़ाई लंबी है, हम लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।तेजस्वी ने परिचर्चा में कहा कि अंबेडकरवादियों और समाजवादियों पर लगातार प्रहार हो रहा है। क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की साजिश चल रही है। देश के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत को बदलकर अपने हिसाब से इतिहास गढ़ने का प्रयास हो रहा है।राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने परिचर्चा की अध्यक्षता की। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक लक्षमण यादव व जयशंकर गुप्ता ने संबोधित किया। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि 26 अप्रैल से 2 मई तक राज्य के सभी 101 अनुमंडलों में परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।