बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रतिरोध मार्च में शामिल हुआ वीआईपी...

बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रतिरोध मार्च में शामिल हुआ वीआईपी...

पटना : बिहार की गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध के खिलाफ महागठबंधन के राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया। इसमें विकासशील इंसान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। 

पटना में वीरचंद पटेल पथ से वीआईपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने झंडे-बैनर के साथ सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी इनकम टैक्स तथा डाकबंगला चैराहे होते हुए समाहरणालय पहुंचे।इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

प्रतिरोध मार्च में शामिल वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था की हालत इतनी बदतर है कि महागठबंधन के घटक दल वीआईपी प्रमुख श्री मुकेश सहनी के 67 वर्षीय वृद्ध पिता की जिस नृशंसता से हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था का कोई खौफ अपराधियों को नहीं रह गया है। यह बेहद चिंताजनक है। बिहार का आम नागरिक आज भय व आतंक के साए में जीने को मजबूर हैं। इसी को लेकर हमलोग आज सड़क पर उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि दलितों पिछड़ों को खासकर निशाना बनाया जा रहा है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री मीटिंग कर रहे है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या मीटिंग से अपराध कम होगा?