आरा : केस मैनेज करने का दूसरा ऑडियो वायरल, ऑडियो में थानाध्यक्ष और एएसआई का बार बार लिया जा रहा नाम...

आरा : केस मैनेज करने का दूसरा ऑडियो वायरल, ऑडियो में थानाध्यक्ष और एएसआई का बार बार लिया जा रहा नाम...
: :

आरा : भोजपुर जिला में गीधा थाने का दारोगा का एक दूसरा ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें केस को रफा-दफा करने के लिए थाने का एक एएसआई युवक से पैसे की मांग फोन पर कर रहा है। इस वायरल ऑडियो में साफ तौर से सुना जा सकता है कि कैसे केस को मैनेज करने के लिए पैसे की डिमांड की गयी।

आपको बता दे की एक दिन पहले इसी थाने के दूसरे पदाधिकारी का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। और अब एक दूसरे पदाधिकारी का दूसरा ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिस आडियो क्लिप में एक व्यक्ति गीधा थाना के एक एसएसआइ से केस मैनेज करने को बातचीत कर रहा है। 

जिसमें थानाध्यक्ष एक अन्य एएसआइ और गुरुवार को आडियो प्रसारित हुए पदाधिकारी का कई बार नाम लिया है। थानाध्यक्ष का दोनो वायरल ऑडियो में बार बार नाम लिया जा रहा है। अब सोचने वाली बात ये है की क्या थानाध्यक्ष के कहने पर ही ये सभी पदाधिकारी केस को पैसा लेकर मैनेज करने की बात कर रहे है?

क्या थानाध्यक्ष के जानकारी में हो रही थी पैसा लेकर केस मैनेज की बात? दारोगा का घूस मांगते ऑडियो वायरल...