रालोजद सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा जार्ज के लोकतांत्रिक व समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुचाएंगे: राम पुकार सिन्हा

NBL PATNA : देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक, पूर्व रक्षा व रेल मंत्री तथा पूर्व एन.डी.ए. संयोजक जार्ज फ़र्नानडिस की 93वी जयंती समारोह आज राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश कार्यालय में ‘’प्रेरणा दिवस’’ के रूप में मनाई गई| पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर श्रधांजली अर्पित की|
इस अवसर पर रालोजद प्रदेश अध्यक्ष  रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की जार्ज साहेब के सपनोँ को पार्टी सुप्रीमो व पूर्व केन्द्रीय मंत्री  उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली पार्टी रालोजद साकार करेगी| इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव रामपुकार सिन्हा ने कहा की रालोजद सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा जार्ज के लोकतांत्रिक व समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुचाएंगे| पार्टी कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह में मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राम, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमूद, अभिषेक कुमार, विकास कुमार सिंह, अमोद कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रविन्द्र कुमार, पप्पू वर्मा, विनोद कुमार पप्पू, मुख़्तार आलम, समेत सैकडों पार्टी नेता मौजूद होकर श्रधांजली अर्पित की|