बिहार में महिलाओं के लिए खास सौगात अब चलेगी पिंक बस सेवा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत की है, जिससे उन्हें सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। पहले चरण में 20 बसें छह शहरों में चलाई जा रही हैं।

बिहार में महिलाओं के लिए खास सौगात अब चलेगी पिंक बस सेवा
बिहार में महिलाओं को पिंक बस की सौगात
बिहार में महिलाओं के लिए खास सौगात अब चलेगी पिंक बस सेवा
बिहार में महिलाओं के लिए खास सौगात अब चलेगी पिंक बस सेवा

बिहार में महिलाओं के लिए खास सौगात अब चलेगी पिंक बस सेवा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। अब महिलाओं के लिए सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत हो चुकी है।

पहले चरण में 20 पिंक बसें बिहार के 6 शहरों में चलेंगी

  • पटना में 8 बसें

  • मुजफ्फरपुर में 4 बसें

  • भागलपुर में 2 बसें

  • गया में 2 बसें

  • दरभंगा में 2 बसें

  • पूर्णिया में 2 बसें

ये सभी बसें सीएनजी मिनी बसें हैं और सिर्फ महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। पिंक बस सेवा का संचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बसों को रवाना करने से पहले उनका निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी ली।


महिलाओं के लिए क्यों खास है यह सेवा

  • सफर होगा सुरक्षित

  • आरामदायक सीटें

  • यात्रा में सहूलियत

  • महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा


आने वाले समय में और भी बसें

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि दूसरे चरण में 80 और पिंक बसें चलाई जाएंगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है।