ब्राह्मणों की आवाज़ – संजीव मिश्रा के साथ, छातापुर से उठेगा आत्मगौरव का स्वर!
(VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा मुख्य उपस्थिति में रहेंगे, जो सदैव ब्राह्मण समाज की गरिमा, अधिकार और संगठन के लिए संघर्षरत रहे हैं।

nbl
छातापुर, सुपौल (बिहार) – 30 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर छातापुर में एक भव्य ब्राह्मण सम्मेलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसका आयोजन स्थल है:
स्व. श्याम नारायण मिश्र निवास, एस.एन.पी. स्कूल के सामने, बलुआ बाज़ार, छातापुर।
इस समारोह में छातापुर सहित पूरे क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज होगी।
यह आयोजन न केवल भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति और आत्मगौरव को मजबूती देने का संकल्प भी है।
इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा मुख्य उपस्थिति में रहेंगे, जो सदैव ब्राह्मण समाज की गरिमा, अधिकार और संगठन के लिए संघर्षरत रहे हैं।
उनका संदेश है:
"ब्राह्मणों का स्वाभिमान हमारी प्राथमिकता है। छातापुर से आत्मगौरव की नई चेतना जागेगी।"
जहाँ ब्राह्मण, वहाँ संजीव मिश्रा – इस भावना को साकार करते हुए, सभी ब्राह्मण बंधुओं से सादर निवेदन है कि वे इस पुनीत अवसर पर सपरिवार पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।
प्रेषक:
संज़ीव मिश्रा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
विकासशील इंसान पार्टी (VIP)
@sanjeevmishrap | @sanjeev_spl