आरा : डीएम-एसपी ने लिया पूजा पंडालों का जायजा, बैंक कॉलोनी पूजा पंडाल पहुंचे डीएम-एसपी...

आरा : डीएम-एसपी ने लिया पूजा पंडालों का जायजा, बैंक कॉलोनी पूजा पंडाल पहुंचे डीएम-एसपी...

आरा : दशहरा पर्व को लेकर चारों तरफ धूम मची हुई है और नवरात्र के त्यौहार में भक्तगण माता की आराधना में लीन है। शहर का पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने हेतु विभिन्न थानाक्षेत्र अंतर्गत वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी जगहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Dy sp kajal jaiswal

आपको बता दे की आरा शहर में एक से बढ़कर एक भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इसी में आरा शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक कला मंदिर बैंक कॉलोनी मोड़ के द्वारा पर भव्य पंडाल का निर्माण कर उसमें मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां पर इको फ्रेंडली पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसके माध्यम से लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की गई है। पूरे जिले में एक अलग तरह का दिखने वाला पंडाल लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पंडाल की काफी सराहना की और मां भगवती का दर्शन किया।

वहीं पूजा पंडाल में दर्शन के लिए भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार का भी आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों ने माता का चुनरी और प्रसाद देकर दोनों पदाधिकारी का विधिवत रूप से सम्मान किया। वही पूजा समिति के द्वारा किए गए बेहतर व्यवस्था एवं इंतजाम के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूजा समिति के सदस्यों की सराहना की। 

बताते चले कि इस पूजा पंडाल में आग से बचाव के लिए फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड की व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालु भक्तों के माता के दर्शन के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जिसको देखकर दोनों पदाधिकारी काफी प्रसन्न हुए।

इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन, सचिव विभु सिंह, वरिष्ठ सहयोगी राजीव रंजन उर्फ राजू सिपाही, गुड्डू उपाध्याय, चंदन कुमार, मोहित चौधरी, शुभम तिवारी, सुमित राय, आभाष कुमार, उदयशंकर मिश्रा, सन्नी कुमार, अंकुर उपाध्याय, विजय कुमार विरजु समेत कई लोग मौजूद थे।