जाती, पार्टी, परिवार के गुलामी में फंसा मधुबन, बन चुका है सबसे पिछड़ा विधानसभा - रंजन सिंह

जाती, पार्टी, परिवार के गुलामी में फंसा मधुबन, बन चुका है सबसे पिछड़ा विधानसभा - रंजन सिंह
जाती, पार्टी, परिवार के गुलामी में फंसा मधुबन, बन चुका है सबसे पिछड़ा विधानसभा - रंजन सिंह

NBL BIHAR: राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ हम (से.) रंजन सिंह ने वर्तमान सरकार के अंगों पर लगाया बड़ा आरोप उन्होंने कहा की मधुबन विधानसभा मेरी मातृभूमि है। जन्म के समय से अभी तक जो बदहाली मधुबन का मैंने देखा है वही स्थिति आज तक बरकरार है या सीधा कहे तो स्थिति और बद से बदतर हो चुकी है। पूरे विधानसभा में सड़कों का हाल देख लीजिए, हर जगह सड़के जर्जर स्थिति में है। जिस कारण से लोगों को बहुत असुविधा होती है। कई बार लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाता है। नालों का जाल नहीं होने के कारण बारिश में पूरे विधानसभा का हाल बदतर हो जाता है। और जलजमाव के कारण अनके बीमारी फैल जाती है। और ऐसे में चिकित्सा का यह आलम है कि अस्पताल रेफर करने का अड्डा बन चुका है। दवाई तक उपलब्ध नहीं रहता है यहाँ तक कि पकड़ीदयाल अस्पताल का बिल्डिंग ही कब धड़ाम हो जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है. 
मधुबन लूट का नेटवर्क बन गया है। जिसमें मुखिया, विधायक, सांसद सब की मिलीभगत है। खिचड़ी तक खा जा रहे है लोग। गिद्ध की तरह नेता लोग फंड पर नजर बनाए रहते है और मौका मिलते ही उसे नोच खाते है। स्थानीय विधायक की भूमिका भी कटघरे में है। वह सिर्फ हवा-हवाई राजनीति कर रहे मधुबन से उनका सिर्फ वोट का सम्बन्ध है। विकास से नाता उनका टूट चुका है। 
ऐसे में इस बदहाल स्थिति के समाधान पर काम करने हम आए है। शिक्षा, स्वास्थ, कृषि जैसे प्रमुख विषय पर रोडमैप तैयार है, इन क्षेत्रों में हम ऐसा काम करने जा रहे है जो आजतक नहीं हुआ है। मधुबन को इन नेताओं ने बीमार बना दिया है, इस बीमारी का इलाज करने का हुनर हम जानते है। मधुबन बदलाव की ओर हम पहला कदम बढ़ा रहे है। सब का सहयोग अपेक्षित है।