आरा : सभापति किरण उपाध्याय ने किया 'जनप्रतिनिधि आपके द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत...

आरा : सभापति किरण उपाध्याय ने किया 'जनप्रतिनिधि आपके द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत...

आरा : पीरो नगर परिषद् की सभापति किरण उपाध्याय द्वारा घोषित जन प्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। इसके तहत नगर परिषद की मुख्य पार्षद, उनके प्रतिनिधि, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड पार्षद लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निदान कर रहे हैं।

वैसे यह कार्यक्रम पिछले 15 दिनों से चल रहा है लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत रविवार को की गई। सभी वार्ड पार्षद प्रतिदिन सुबह 5 बजे लोहिया चौक से नगर जनसंवाद यात्रा पर निकल रहे हैं। और जनता को जागरूक कर रहे है। कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि जनता से सीधे जुड़कर योजना का लाभ देना हमारा मुख्य मकसद है।

हम इस यात्रा के दौरान जनता के सवालों का जवाब देते हैं और उनकी समस्याओं का निष्पादन कर रहें हैं। नशाखोरी और अतिक्रमण शहर की मुख्य समस्या है इससे निपटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। जन संवाद यात्रा में मो. तौफीक, मो. अफरोज आलम, अयाज खान, गुलाम सरवर, जसीम खान, मो शाहिद समेत अन्य थे।