सांसद ललन सिंह का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर साधा सीधा निशाना !
सांसद ललन सिंह का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर साधा सीधा निशाना !
ललन सिंह ने राहुल गांधी को नसीहत दी कि वे जिम्मेदारी से बयान दें और देश को बदनाम करने से बचें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर किए गए पोस्ट के बाद जेडीयू सांसद ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। ललन सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी सुधार नहीं सकते और उन्हें भगवान ही सही रास्ता दिखा सकते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते रहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री देशहित में फैसले लेकर विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। ललन सिंह ने तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी गलत नजरिए से चीजों को देखते हैं, इसलिए उन्हें देश की प्रगति दिखाई नहीं देती।
सांसद ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। साथ ही AI समिट के दौरान कथित प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब होती है और इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
दरअसल, राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में शांतिपूर्ण विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन किया था। उन्होंने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड समझौते को देशहित के खिलाफ बताते हुए आरोप लगाया कि इससे किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और डेटा सुरक्षा को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को तानाशाही मानसिकता करार दिया और कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है।