हम पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने क्या मांग कर दी ,महागठबंधन हैरान इनके मांगों को पूरा कर पायेंगी महागठबंधन ?

हम पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने क्या मांग कर दी ,महागठबंधन हैरान  इनके  मांगों को पूरा कर पायेंगी महागठबंधन ?
हम पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने क्या मांग कर दी ,महागठबंधन हैरान  इनके  मांगों को पूरा कर पायेंगी महागठबंधन ?

NBL PATNA:  बिहार के एसटी/एससी कल्याण मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हैं। उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है । पटना में संवाददाता से वार्तालाप के दौरान  संतोष सुमन ने यह बात ररखी । उन्होंने यह भी कहा कि हम जहां रहते हैं पूरी मुस्तैदी के साथ रहते हैं। हम पांच सीट मांग रहे हैं। मांग करना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। 

डॉ सुमन  कहा कि चुनाव लड़ेंगे  तब ही तो संगठन का विस्तार होगा। चुनाव अधिकत्तर  सीट पर लड़ेंने का मन बना रहे हैं। हमारी पार्टी  की जितनी तैयारी है उतनी मांग कर रहे है यही हमारी पार्टी की इच्छा है सब कार्यकर्ताओं का अभिलाषा  है। इस मुद्दे  को हम पार्टी महागठबंधन की मीटिंग में रखेंगे। मीटिंग के बाद ही यह सब कुछ साफ  होगा। हालांकि उन्होंने यह  क्लियर कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं जितनी सीट मांग रहे हैं यदि नहीं मिलता है उसके बाबजुद  हम महागठबंधन के साथ हैं गठबंधन को कभी नहीं छोड़ेंगे  ।


हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन लोकसभा 2024 की चुनावी तैयारी में लगे हैं। उनका कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता भी चाह रहे हैं कि हम पार्टी 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़े। क्योंकि 5-6 लोकसभा में हम पार्टी की अच्छी तैयारी है। चुनाव लड़ने के लिए हम सक्षम हैं। लेकिन इस बात का निर्णय महागठबंधन की बैठक में होगी। जब सभी दल के नेता आपस में बातचीत करेंगे तब भी कुछ नतीजा निकलकर सामने आएगा। 


संतोष सुमन ने कहा कि पिछली बार औरंगाबाद और गया में हम लड़े थे। जमुई, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, खगड़िया विधानसभा में हमलोग अच्छा काम कर रहे हैं। संगठन का विस्तार हो चुका है लेकिन और विस्तार करना है इसलिए हम अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। संतोष सुमन ने कहा कि हमने आकलन किया है कि 5 सीटों पर हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यही समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मांग है। उनकी भावनाओं को भी देखना पड़ेगा। 

5 सीटों पर हमारी पार्टी मेहनत कर रही है और कार्यकर्ताओं की मंशा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम लोग मगध के 2 सीट सहित कुल 5 सीट पर लड़े लेकिन इस मुद्दे पर अंतिम फैसला  महागठबंधन को करना  है। महागठबंधन जो निर्णय लेगी हमें मंजूर होगा।