बक्सर-भागलपुर कॉरिडोर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, एक्सप्रेस-वे और दो ब्रिज की योजना सामने !

मोकामा–मुंगेर फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनने से राज्य के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि जल्द ही इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आवागमन अधिक तेज व सुगम हो सकेगा।

बक्सर-भागलपुर कॉरिडोर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, एक्सप्रेस-वे और दो ब्रिज की योजना सामने !
मोकामा–मुंगेर फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। करीब 4447 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 82.4 किलोमीटर लंबी यह सड़क क्षेत्र के विकास की तस्वीर बदलने वाली मानी जा रही है। इस प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि इसे पुराने मार्ग को चौड़ा करने के बजाय पूरी तरह नए रूट पर विकसित किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में लखीसराय जिले में इस परियोजना के लिए 60 मीटर चौड़ी भूमि अधिग्रहित की जानी है। बड़हिया, लखीसराय, चानन, पिपरिया और सूर्यगढ़ा प्रखंडों के 48 मौजों की जमीन इसमें शामिल है। प्रशासन ने 46 मौजों का डेटा पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को भेज दिया है और 28 फरवरी तक भौतिक सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि किसानों को मुआवजा देकर जल्द निर्माण शुरू कराया जा सके। सफर आसान, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा एक्सप्रेस-वे बनने के बाद मोकामा और मुंगेर के बीच यात्रा समय करीब डेढ़ घंटा कम हो जाएगा। यह सड़क बक्सर-भागलपुर कॉरिडोर का अहम हिस्सा होगी, जिससे पटना सहित आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही बिहार-झारखंड के बीच व्यापार को भी गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ब्लॉकवार जमीन का विवरण प्रशासन के अनुसार सबसे अधिक भूमि सूर्यगढ़ा के 18 मौजों से करीब 139.97 हेक्टेयर ली जाएगी। इसके अलावा बड़हिया के 8 मौजों से लगभग 78.71 हेक्टेयर और लखीसराय के 9 मौजों से करीब 76.29 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी है। चानन और पिपरिया प्रखंडों की जमीन भी इस परियोजना में शामिल है। डीएम की निगरानी में पूरी प्रक्रिया तेज की जा रही है ताकि कोई देरी न हो। इस एक्सप्रेस-वे के साथ दो बड़े पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही एनएचएआई टेंडर प्रक्रिया के जरिए निर्माण कार्य शुरू करेगा।