आरा : गैंगरेप मामले एक गिरफ्तार, पांच की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी...

आरा : गैंगरेप मामले एक गिरफ्तार, पांच की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी...

आरा : भोजपुर जिले में लोजपा नेता की 13 वर्षीय बेटी से गैंग रेप मामले में भोजपुर पुलिस ने 48 घंटों के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मदन राय का पुत्र चंद्रकांत यादव उर्फ चंदन यादव है। चंदन यादव पर घर में घुसकर लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप है। पुलिस ने चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि कोइलवर थाना अंतर्गत गीधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक फरवरी की रात सूचना मिली थी। जिसमें एक लड़की के साथ गैंग रेप का आरोप लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाना गहरा स्थल पर पहुंचकर लड़की को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में ले जाया गया था। उसके बाद परिजनों ने थाना प्रभारी पर कई प्रकार के आरोप लगाए थे।

एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। तभी परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस की निगरानी में लड़की को 164 के बयान के लिए कोर्ट ले जाया गया था। इस मामले में परिजनों ने 6 नामजदों को आरोपी बनाया है। जिसमें से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी 5 आरोपी फरार हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की डीआईयू की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जितने भी आरोपी नामजद हैं फिलहाल वो सभी फरार हो चुके है। गांव में भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। एफएसएल की टीम भी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जो अनुसंधान में सामने आएगा। उसे न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा। उसके बाद आगे का फैसला कोर्ट करेगी। जो तथ्य, साक्ष्य और सबूत होंगे। कोर्ट सुनवाई करेगी। जो भी इस मामले में दोषी होंगे कार्रवाई की जाएगी।