आज अगर एक मछुआरा का बेटा यहां भाषण दे रहा तो यह संविधान की ताकत : मुकेश सहनी

आज अगर एक मछुआरा का बेटा यहां भाषण दे रहा तो यह संविधान की ताकत : मुकेश सहनी

पटना : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज सारण में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन पत्र भरने के बाद एक विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है।आज संविधान खतरे में है। 

उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पिछड़ा वर्ग का एक भी बच्चा है तब तक यह संविधान न कोई समाप्त कर सकता है और ना ही संविधान बदल सकता है। 

श्री सहनी आज सारण के अलावा खगड़िया और वैशाली में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को बताया कि आज अगर एक मछुआरा का बेटा यहां मंच पर भाषण दे रहा तो यह संविधान की ताकत है और इसी संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आज जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी को खरीद कर उस सरकार को गिरा दे रही है जिसे जनता बनाती है, क्या यही लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह जनता का भी अपमान है। आज दो राज्यों के मुख्यमंत्री जेल में है। 

श्री सहनी ने कहा कि भाजपा का काम ही रह गया है कि चंदा दो हम धंधा देंगे। चंदा नहीं दोगे तो जेल में डाल देंगे। यही आज इनका काम रह गया है। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों की सरकार बनाइए जो गरीबों का कल्याण कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि गरीब का बेटा आगे बढ़े, भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, गरीब का बेटा गुलाम बना रहे।