Ara Lok Sabha Chunav Result 2024: आरा में आर-पार की लड़ाई, आरके सिंह पर भारी पड़ेंगे सुदामा प्रसाद?

Ara Lok Sabha Chunav Result 2024: आरा में आर-पार की लड़ाई, आरके सिंह पर भारी पड़ेंगे सुदामा प्रसाद?

आरा : आज लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों का दिन है। भोजपुर जिले की आरा संसदीय सीट से कौन जीत रहा है, उसके पल-पल के अपडेट के लिए आप इस पेज पर बने रहें। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि 2019 के चुनाव में इस सीट पर एक बार फिर बीजेपी ने बाजी मारी थी। आरके सिंह ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी हुए। आरके सिंह को 5,66,480 वोट मिले। सीपीआई (एम) के राजू यादव 4,19,195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय उम्मीदवार शिव दास सिंह 13,773 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद आरके सिंह को टिकट दिया था। वहीं भाकपा माले से राजू यादव उम्मीदवार थे। कभी यह सीट सीपीआई (एमएल) का गढ़ मानी जाती थी। आरा संसदीय सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आरके सिंह जीते थे। आरके सिंह को कुल 5,66,480 वोट हासिल हुए थे। वहीं भाकपा माले के उम्मीदवार राजू यादव को 4,19,195 मत मिले थे।

वहीं, अगर 2014 की बात करें तो यहां से 2014 के लोकसभा चुनाव में राजकुमार सिंह ने आरजेडी के प्रत्याशी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को हराया था। तब आरके सिंह को 3,91,074 वोट और कुशवाहा को 2,55,204 वोट मिले थे। वहीं माले के राजू यादव 98,805 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

वहीं अगर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां यादव से लेकर राजपूत-भूमिहार, मुस्लिम से लेकर ब्राह्मण और अत्यंत पिछड़ी जातियों की संख्या ठीकटाक है। दलित वर्ग की भी अच्छी खासी संख्या है। यादव मतदाताओं की संख्या लगभग 3 लाख 50 हजार है। वहीं भाकपा माले के आधार वोट पिछड़ा, अतिपिछड़ा, मुसलमान समेत दलित समाज माना जाता है। अत्यंत पिछड़ी और दलित जातियों का वोट चुनाव में निर्णायक साबित होने वाला है।