बीजेपी ने बदले कई प्रदेश अध्यक्ष ---जानिए किस राज्य की कमान किसको मिली ?

बीजेपी ने बदले कई प्रदेश अध्यक्ष ---जानिए किस राज्य की कमान किसको मिली ?
बीजेपी ने बदले कई प्रदेश अध्यक्ष ---जानिए किस राज्य की कमान किसको मिली ?

NBL PATNA :लोकसभा चुनाव में अब लगभग नौ माह का समय बाकी है। ऐसे में कुछ पार्टियों में अंदरुनी लड़ाई चल रही है। वहीं कुछ पार्टियों ने अपनी रणनीति को अम्लीय जामा पहनाने की कोशिशें तेज कर दी है। हर समय चुनाव के लिए तैयार और नौ साल से केंद्र की सत्ता संभाल रही भाजपा ने भी अपनी चुनाव को लेकर जरुरी बदलाव शुरू कर दिए हैं। जिसमें कुछ राज्यों, जहां पिछले कुछ सालों में पार्टी पिछड़ रही थी, वहीं फिर से अपने पुराने व कद्दावर चेहरों पर विश्वास जताया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मंगलवार को कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। पंजाब में उसने सुनील जाखड़ को पार्टी की कमान सौंपी है, जो बीते साल ही कांग्रेस छोड़कर आए थे। इसके अलावा तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में डी. पुरंदेश्वरी को अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने जिन 4 नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, उनमें से जी. किशन रेड्डी पर्यटन मंत्री हैं। ऐसे में इस बात के भी कयास अब तेज हो गए हैं कि मोदी सरकार की कैबिनेट में भी फेरबदल होगा।

झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को सूबे का अध्यक्ष बनाया गया है। वह झारखंड में विपक्ष के नेता हैं और मजबूती से सदन में बात रखते हैं। बाबूलाल मरांडी 4 बार लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। उन्हें राज्य के ईमानदार और कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े बाबूलाल मरांडी के कई मुद्दों पर भाजपा से मतभेद थे, जिसके चलते उन्होंने नई पार्टी बना ली थी। बाबूलाल मरांडी 2006 में भाजपा से अलग हुए थे, लेकिन 2019 में फिर से अपनी पार्टी का विलय करके घर वापसी कर ली थी।