अल्पसंख्यक समाज के उत्थान में मौलाना सोहेल अहमद जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा - उमेश सिंह कुशवाहा

NBL PATNA :इमारत-ए-शरिया (बिहार, झारखंड, उड़ीसा) के नायब मौलाना सोहेल अहमद नदवी के इंतकाल पर जद(यू.) ने गहरी संवेदना प्रकट की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि मौलाना सोहेल अहमद नदवी जी के इंतकाल की दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित है। असमय उनका जाना हम सभी के लिए भारी क्षति है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। अल्पसंख्यक समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मौलाना सोहेल नदवी समाज में शांति, सद्भाव और प्रेम के मजबूत पक्षधर थे। अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए।

शोक-संवेदन व्यक्त करने में बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद  श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, श्री ललन कुमार सर्राफ, श्री नीरज कुमार, मुख्यालय प्रभारी श्री अरूण कुमार सिंह, श्री चंदन कुमार सिंह एवं श्री वासुदेव कुशवाहा मौजूद थे।