भोजपुर में गंगा का कहर, शाहपुर सहित कई प्रखंड बाढ़ से घिरे, जिलाधिकारी ने किया दौरा...

भोजपुर में गंगा का कहर, शाहपुर सहित कई प्रखंड बाढ़ से घिरे, जिलाधिकारी ने किया दौरा...

आरा : भोजपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से भयंकर बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ ने शाहपुर, बिहिया, आरा सदर, बड़हरा और कोईलवर प्रखंडों के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक नुकसान शाहपुर प्रखंड में हुआ है, जहां कई पंचायतों के गांव पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझा। साथ ही उन्होंने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों का भी निरीक्षण किया।