भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने एक साथ किया पांच थानों का औचक निरीक्षण...

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने एक साथ किया पांच थानों का औचक निरीक्षण...

आरा : भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने विधि व्यस्था का संधारण और बेहतर पुलिसिंग के लिए एक साथ नारायणपुर, अजीमाबाद, सहार, संदेश और चांदी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा गया। अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश के साथ कांड निस्तारण में गति लाने लाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके साथ सभी अनुसंधानकर्ता के अनुसंधान की समीक्षा भी की गई। सभी अनुसंधानकर्ता को एससी-एसटी, पॉस्को कांड का 60 दिन के अंदर तथा अन्य गंभीर कांडो का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधान कर्ता के खिलाफ अनुशासनिक करवाई के लिए भी चेताया गया।

इसके साथ ही लंबित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की बेहतर पुलिसिंग के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए गए तथा सभी थाना को अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया।

थाना के समस्त पदाधिकारियों एवं बल को भी बेहतर कार्यवाही को निर्देशित किया। इसके अलावा अब प्रतिदिन सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर ही प्राथमिकी दर्ज करने के कार्य को संपन्न करने का निर्देश दिया गया और साथ ही वादी को प्राथमिकी की कॉपी अति शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।