भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत सहनी समाज के सैकड़ों नए सदस्य भाजपा से जुड़े...

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत सहनी समाज के सैकड़ों नए सदस्य भाजपा से जुड़े...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान 2024 के तहत पटना के मलाई पकड़ी स्थित देवी स्थान में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री राजकुमार साहनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री हरि सहनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सहनी समाज के कई नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो राष्ट्रीयता और देशहित की भावना के साथ काम करती है। भाजपा सदैव देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रही है।" उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भाजपा से जुड़ें और देश की तरक्की में अपनी सहभागिता दें।

इस अवसर पर भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री बिनोद सहनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री जयप्रकाश सहनी, प्रभारी श्री अजय निषाद, श्री राजेश सहनी मोती साहनी ,श्याम लाल साहनी, लालबाबू साहनी,श्री मनोज कुमार साहनी जी, पप्पू कुमार चंद्रवंशी जी, अजीत कुमार साहनी जी, दिनेश कुमार साहनी जी, शशि भूषण सहनी जी, जयप्रकाश सहनी जी बबलू कुमार साहनी जी, उपेंद्र कुमार साहनी जी ,चंदन कुमार साहनी जी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज के उत्थान और विकास के लिए भाजपा की भूमिका की सराहना की।

इस सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों सहनी समाज के लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हुए और भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी का हिस्सा बने। यह कार्यक्रम सहनी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो समाज के सशक्तिकरण और विकास की दिशा में पार्टी के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।