आरा : बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क उप मुखिया को मारी गोली...

आरा : बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क उप मुखिया को मारी  गोली...

आरा : संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल पंचायत के उप मुखिया को अपराधियों ने रविवार की सुबह गोली मार दी। वे बाइक से किराना का सामान लाने जा रहा थे। चलती बाइक पर ही उन्हें गोली लगी। बुलेट कमर में लगी है।

वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें संदेश पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर कर दिया।

इनके दोस्त के उनुसार इनका किसी से विवाद नहीं था। गोली क्यों मारी गई उनके होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। जख्मी संदेश थाना फुलाड़ी गांव निवासी नथु साह के 32 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार साह हैं। वह खंडोल पंचायत के वार्ड नंबर-14 के वार्ड पार्षद सह उप मुखिया है।

एएसपी परिचय कुमार ने कहा कि जख्मी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन वो लंबित है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद संदेश थाना की पुलिस और FSL को मौके पर भेजा है। जल्दी गिरफ्तारी होगी।