आरा : हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली...

आरा : हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली...

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित डाकघर के समीप रविवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार एक प्राइवेट शिक्षक को गोली मार दी। घायल उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर वार्ड नंबर 13 निवासी पिंटू सिंह का 23 वर्ष से पुत्र लवकुश कुमार सिंह है।

लवकुश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व गांव के ही एक युवक द्वारा उसे बाइक से धक्का मार दिया था। उसके बाद उक्त युवक उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद उसने उक्त युवक को दो तमाचे मार दिया था। हालांकि उस दिन बाद खत्म हो गई थी।

रविवार की दोपहर जब वह अपने भाई के साथ बधार से बाइक पर पीछे बैठकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान उक्त युवक अपने दो साथियों के साथ वहां आया और पीछे से उसे गोली मार दी। इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए डीएम कोठी रोड स्थित इमरजेंसी हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

झगड़े के बाद ही उसने स्थानीय थाना में सनहा भी दर्ज कराया था। लेकिन सनहा देने के बाद पुलिस अभी कार्रवाई करने के बारे में सोच ही रही थी। तभी उक्त युवक ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डा.प्रशांत सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में लगी है ,जो आरपार हो गई है। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था। उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है और ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है। हालांकि ,मरीज की स्थिति अभी बिल्कुल स्टेबल है। ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।