आरा : खटाल संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, मौत...

आरा : खटाल संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, मौत...

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। जख्मी तेतरिया गांव निवासी डिग्री सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामायण सिंह है। वह पेशे से खटाल संचालक है और एकौना गांव स्थित अपना खटाल चलाता है। गोली दाहिने साइड पीठ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

जख्मी युवक के बेटे सिंटू ने कहा कि वह अपने पिता के साथ खटाल पर था और बगल में बारात आई थी। तभी दो-तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी आए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह दोनों भागने लगे तो भागने के क्रम में उसके पिता को पीठ में गोली लग गई।

इसके बाद परिजनो ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया गया। इस दौरान इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि जख्मी की गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर बदमशों ने गोली मारकर जख्मी किया। जल्द ही कांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

हालांकि, हथियारबंद बदमाशों ने खटाल संचालक को गोली क्यों मारी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।