बिहार में भ्रष्टाचार है चरम पर, थम गया है विकास, राहुल गांधी विदेश में करते हैं देश की बुराई...

बिहार में भ्रष्टाचार है चरम पर, थम गया है विकास, राहुल गांधी विदेश में करते हैं देश की बुराई...

आरा : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा ने सोशल मीडिया पर फोकस कर दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के आउटरीच बढ़ाने के लिए भाजपा के नेताओं ने और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने आरा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बातचीत की। इस दौरान आरके सिंह ने नीतीश कुमार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। 

नीतीश की सरकार में विकास थम गया है, भ्रष्टाचार चरम पर...

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में विकास थम गया है। आरके सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा अच्छी तरीके से जीतेंगी। नीतीश कुमार की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर छू गया है, विधि व्यवस्था एकदम चौपट हो गई है। दिनदहाड़े लूट हो जाता है, विकास के नाम पर कोई चीज नहीं है, डॉक्टर पीएससी में भी नहीं मिल पा रहे है ना ही स्कूल में शिक्षक मिल पा रहे हैं। अगर कहे तो बिहार में विकास थम गया है। बाकी देश के सभी राज्यों में विकास तेजी से बढ़ रहा है।

पुल का गिर जाना, भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना है...

किसी भी देश में हमने नहीं देखा कि बड़ा सा बना बनाया पुल धड़ाम से गिर कर नदी में समा गया। कितना बड़ा भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कहते हैं कि पूल में कुछ गड़बड़ी थी, इसलिए जानबूझकर फुल को गिरा दिया। इधर नीतीश कुमार कहते हैं कि पुल गिरा है इसका जांच कराते है। दोनों लोग जानबूझकर अलग–अलग बयान दे रहे है ।

कांग्रेस विदेश में जाकर देश की बुराई करते हैं...

आरके सिंह ने कहा कि कांग्रेस विदेश में जाकर अपने देश की बुराई करते हैं। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की बुराई कर रहे हैं, उनको सजा हो गई इसके लिए वह सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। राहुल गांधी को सजा इसलिए हुई कि उन्होंने एक कॉम को गाली दिया जो रिकॉर्डेड है। एक बार सजा हो गया तो आपकी सांसदी जानी थी। उनका कहना है कि मुझे मैक्सिमम सजा मिला। सलमान खुर्शीद पाकिस्तान के सेना मुख्यालय में जाकर भारत की बुराई कर रहे हैं यही है कांग्रेसियों की फितरत।

भारत पूरे दुनिया में महाशक्ति बनने की ओर...

केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि दुनिया मानती है कि भारत एक शक्तिशाली देश है। जहां हमारे प्रधानमंत्री जाते हैं जोरदार उनका स्वागत होता है विभिन्न देश के प्रधानमंत्री और प्रेसिडेंट नरेंद्र मोदी को इज्जत देते हैं। इस स्पष्ट हो गई है की शक्ति और महाशक्ति के रूप में उभरकर भारत आगे आ चुका है। 

आरके सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में जो काम भारत में हुआ वह अभूतपूर्व है। हम लोग दुनिया में एक शक्ति के रूप में उभर रहे हैं। दुनिया में जितने बड़े अर्थव्यवस्था है उसमें से सबसे तेज गति से अर्थव्यवस्था बढ़ रहा वह भारत है। दुनिया में पांचवे अर्थव्यवस्था बन गए हैं। 2027 तक दुनिया में तीसरे अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हम लोग अपने देश को महान बना रहे हैं साथ ही गरीबों का भी उत्थान कर रहे हैं । 

भारतीयों का जो सपना था की हमारे यहां धारा 370 ना हो, एक झंडा और एक संविधान रहे। यह नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर दिया। पाकिस्तान या चीन के द्वारा हमला किया जाता था,उसका कड़ा जवाब दिया गया। यह दोनों देशों को मैसेज दे दिया कि अगर भारत पर हमला करोगे तो तुम्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। यह एक ऐसा भारत है जो दुनिया में सिर उठाकर रहता है और इस भारत को और भी ऊंचाइयों तक हमारी सरकार लेकर जाएगी।